सुनो कहानी तुम्हें सुनाऊँ,
ऐसे वीर महान की।
देकर लोहू लाज रखी जो,
अपने हिंदुस्तान की।।
कटक में जन्में वीर सुभाष,
प्रभावती माँ का नाम।
आज़ाद हिंद फौज बनाकर,
वह लिया तिरंगा थाम ।
हँसते-हँसते लगा दिया जो,
बाजी अपने जान की।।
सुनो कहानी तुम्हें सुनाऊँ,
ऐसे वीर महान की।
देकर लोहू लाज रखी जो,
अपने हिंदुस्तान की।।
जानकी नाथ पिता बोस के,
गोरों का विरोध किया।
दमन चक्र को देख जिन्होंने,
उपाधि को लौटा दिया ।
नमन आज फिर से करते हैं,
सब उनके बलिदान की ।
सुनो कहानी तुम्हें सुनाऊँ,
ऐसे वीर महान की।
देकर लोहू लाज रखी जो,
अपने हिंदुस्तान की।।
अन्याय बहुत सहा गोरों का,
नहीं अब और सहूँगा।
वंदे मातरम का जयघोष,
मरते दम तक करूंगा।
शीश कटा कर लाज रखी जो,
भारत के सम्मान की।।
सुनो कहानी तुम्हें सुनाऊँ,
ऐसे वीर महान की।
देकर लोहू लाज रखी जो,
अपने हिंदुस्तान की।।
✒️ विनय कुमार बुद्ध
5 टिप्पणियाँ
Nice
जवाब देंहटाएंBhut hi sunder line sir!!
जवाब देंहटाएंJai Hind
जवाब देंहटाएंjay Hind
हटाएंthank u
जवाब देंहटाएं